शीतल रॉय तीसरी बार अध्यक्ष बनी

वुमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ जिसमें शीतल रॉय को अध्यक्ष और ऋतु साहू को सचिव चुना गया। समिति में सुश्री पुष्पा शर्मा धार एवं सुश्री अलका दुबे इंदौर मार्गदर्शक तथा सुश्री रचना जौहरी इंदौर, सुश्री आरती शर्मा भोपाल एवं सुश्री मीना राणा शाह इंदौर संरक्षक चुनी गई। अन्य पदाधिकारियों में सुश्री कविता मांडरे, ग्वालियर एवं डॉ. सुश्री कल्पना सक्सेना इंदौर उपाध्यक्ष, सुश्री रानी रैकवार जबलपुर सहसचिव नेहा पाठक इंदौर कोषाध्यक्ष चुनी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में सुश्री हिना तिवारी उज्जैन, सुश्री शताब्दी शर्मा इंदौर, सुश्री निहारिका शर्मा इंदौर, डॉ. वंदना जोशी इंदौर एवं सुश्री वंदना तोमर सागर को दायित्व दिया गया। अभिनव कला समाज में आयोजित साधारण सभा में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लिया। साधारण सभा में अध्यक्ष शीतल रॉय ने कहा कि नई कार्यकारिणी मध्यप्रदेश की महिला पत्रकारों के हक, हैसियत, और हिफाजत, के लिए कार्य करेगी। वुमंस प्रेस क्लब का वार्षिक समारोह मार्च माह में आयोजित किया जायेगा। साधारण सभा में वरिष्ठ पत्रकार सुश्री रचना जौहरी एवं मीना राणा शाह ने अध्यक्ष सुश्री रॉय एवं नए पदाधिकारियों का स्वागत किया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *