एक्टर प्रिंस नरूला इंदौर में एक कार्यक्रम में हुए शामिल, वे उज्जैन भी गए

प्रसिद्ध अभिनेता प्रिंस नरूला इंदौर पहुंचकर एक कार्यक्रम में शामिल हुए, शनिवार तड़के वे इंदौर से बाबा महाकाल के दरबार उज्जैन पहुंचे। नरूला महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्मारती में शामिल हुए। महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि मनोरंजन जगत के फेमस मॉडल व हीरो प्रिंस नरूला बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए।
महाकाल के दर्शन कर प्रिंस नरूला ने कहा की उन्हें महाकाल आकार बहुत आनंद आया। यहाँ एक अलग ऊर्जा का एहसास होता है बाबा हम सभी के पिता है और पिता से मिलकर बेटे को अच्छा लगता है। उन्होंने देश के स्वास्थ और सुख समृद्धि की कामना की। प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज-12, एमटीवी स्प्लिट्सविला-8, बिग बॉस-9 और नच बलिए-9 के विनर रह चुके हैं। इसके साथ ही वे एमटीवी रोडीज के जज भी रह चुके हैं। वहीं कई म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज बॉम्बर्स में भी काम कर चुके हैं।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *