इंदौर माहेश्वरी कुटुंब समाज के मुख्य संस्थापक एवं संयोजक प्रकाश शारदा अजमेरा ने बताया कि 24 मार्च को माहेश्वरी कुटुंब की एक विशाल फाग यात्रा मुकुट मांगलिक भवन से नरेंद्र तिवारी मार्ग, उषा नगर, रणजीत हनुमान मंदिर, स्कीम नंबर 71, गुमास्ता से होती हुई मुकुट मांगलिक भवन पहुंचेगी। फाग यात्रा में ऊंट गाड़ी, डीजे बैंड बाजा के साथ तोपों से फूल बरसाए जायेंगे। फाग यात्रा में भजन गायक अपनी भजन की प्रस्तुति देते चलेंगे। इस अवसर पर 24 मार्च की रात को 7 बजे मुकुट मांगलिक भवन में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी रखा गया है। जहां पर भोजन प्रसादी भी होगी।
