खनिज विभाग ने लक्ष्य से अधिक की राजस्व की वसूली

इंदौर जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में खनिज विभाग द्वारा लक्ष्य से अधिक राजस्व की वसूली की गई है। कलेक्टर श्री आशीष सिह के मार्गदर्शन में खनिज प्रशासन की टीम द्वारा 23.84 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त कर लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित किया गया है। उप संचालक खनिज श्री धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य शासन द्वारा इंदौर ज़िले के लिए 23 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया था। कलेक्टर श्री आशीष सिह के मार्गदर्शन में खनिज प्रशासन द्वारा 23.84 करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त किया गया, जो कि दिये गये राजस्व लक्ष्य से अधिक है। इसी प्रकार खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन में भी इंदौर ज़िले में अब तक के सबसे ज़्यादा प्रकरण दर्ज किए गये हैं। उत्खनन के 22 प्रकरण दर्ज कर कुल 192 करोड़ रुपये की राशि प्रस्तावित की गई है। साथ ही अवैध परिवहन में कुल 140 प्रकरण दर्ज कर कुल 2.79 करोड़ रूपये की राशि वसूल की गई है। यह अब तक की इंदौर ज़िले की सबसे ज़्यादा पेनल्टी है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *