राम मंदिर के नींव के पत्थर विषय पर होगा व्याख्यान

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री स्वर्गीय श्री प्यारेलाल खंडेलवाल की स्मृति में स्वर्गीय प्यारेलाल खंडेलवाल स्मृति मंच इंदौर द्वारा राम मंदिर के नींव के पत्थर विषय पर व्याख्यान का आयोजन 6 अप्रैल को आरएनटी मार्ग स्थित रविंद्र नाट्यगृह में शाम 6 से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, मंच के संयोजक श्री दीपांश खंडेलवाल ने बताया कि प्रख्यात गायक श्री गौतम काले एवं उनकी टीम द्वारा संगीतमय श्री राम सुमिर की प्रस्तुति भी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री श्री सुरेंद्र कुमार जैन होंगे एवं कार्यक्रम देवपुत्र के संपादक श्री कृष्ण कुमार अष्टाना जी के मुख्य आतिथ्य में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *