इंदौर में नगर निगम के सहायक यंत्री और लाइन मैन के साथ मारपीट। नर्मदा पाइप लाइन का प्रेशर चेक करने के लिए कर रहे थे काशी नगर का दौरा। क्षेत्र के निवासी रितेश और पिंटू करोसिया को नर्मदा का पानी बहाने से रोका तो शुरू हुआ विवाद। रितेश और पिंटू ने परिजनों के साथ मिलकर किया हमला। सहायक इंजिनियर पंकज दहायत और लाइन मैन किशोर हतागले के कपड़े फाड़े। रिवाल्वर दिखाकर धमकाया और दोनों के मोबाइल भी छीने। घटना के बाद बड़ी संख्या में निगम के अधिकारी और एकज्युकेटिव इंजिनियर संजीव श्रीवास्तव के साथ पहुंचे खजराना थाने। दोनों आरोपियों के खिलाफ करवाई जा रही है कायमी।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/