नाबालिग की शादी कराने वाले पंडित परिवार के बाद मैरिज गार्डन संचालक पर केस दर्ज करने का मामला सामने आया है। इंदौर में यह कार्रवाई कर दी गई। पुलिस ने नाबालिग दुल्हन की शादी कराने पर दोनों परिवार, घराती-बरातियों समेत 10 आरोपी बनाए हैं। शादी डेढ़ महीने पहले हुई थी। तब पता नहीं चला। मायके नहीं आने देने पर नाबालिग ने शिकायत की तो बाल विवाह का भांडा फूट गया। लड़की 15 साल की भी नहीं थी। अब दूल्हा सहित दोनों परिवार वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यदि शारीरिक संबंध पाए गए तो बालिग दूल्हे पर पाक्सो एक्ट भी लग सकता है। 25 अप्रैल 2024 को पालदा रोड स्थित सूर्य वाटिका में 14 साल 8 महीने की बालिका की शादी 19 साल के दूल्हे से की गई थी।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/