मुख्यमंत्री बीएसएफ परिसर बिजासन में करेगे 7 जुलाई को पौधारोपण

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं जनकार्य उद्यान प्रभारी श्री राजेन्द्र राठौर ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं श्रम और रोजगार, पर्यावरण वन और जलवायू परिवर्तन केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव द्वारा 7 जुलाई को बीएसएफ परिसर बिजासन मंदिर के पास एक पेड मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया जावेगा। इस अवसर पर बीएसएफ परिसर में मातृ वंदना के नाम पर लगभग 10 हजार महिलाओ एवं बीएसएफ के जवानो एवं अन्य द्वारा 80 हजार से अधिक पौधो का रोपण किया जावेगा। विदित हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के क्रम में एक पेड मां के नाम अभियान के अंतर्गत इंदौर जिला में 51 लाख पौधारोपण का संकल्प लिया गया है, जिसमें से 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य इंदौर नगर निगम को दिया गया है, उक्त अभियान के तहत 7 जुलाई से 14 जुलाई तक शहर के रेवती रेंज, रिजनल पार्क, बीएसएफ क्षेत्र व शहर के विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण अभियान चलाया जावेगा, जिसमें जामून, मोरसली, बादाम, नीम, तिरोमा, मधुकामिनी व अन्य प्रजातियों के पौधो का रोपण किया जावेगा।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *