एक जन्मदिन ऐसा भी !

वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इंदौर में आज एक ऐसा जन्मदिन मना जिसमें शहर को हरा भरा करने में अपनी छोटी सी सहभागिता निभाने का सार्थक प्रयास किया गया। सांसद श्री शंकर लालवानी भी इस अवसर पर उपस्थिति हुए। सामाजिक कार्यकर्ता, श्री श्वेतांबर जैन महिला संघ की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण गोखरू का जन्मदिन परिवारजन श्री सुशील गोखरू, पुत्र-पुत्रवधु संदीप-खुशबू गोखरू, पौत्र दक्ष गोखरू ने अपने निवास साहिल एनक्लेव ओल्ड पलासिया पर 7 फलदार वृक्षोंका रोपण कर मनाया। प्रारंभ में साहिल एनक्लेव रहवासी संघ की अध्यक्ष श्रीमति ममता द्विवेदी ने स्वागत उद्बोधन दिया। अतिथि स्वागत श्री सुशील गोखरू ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी ने आम का पौधा रोपण किया एवं अपने उद्बोधन में हरियाली की महत्ता सहित अनेकों ज्ञानवर्धक बात बतायी। श्री गोखरू द्वारा सभी पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली। कार्यक्रम में श्री श्वेतांबर महिला संघ कंचनबाग, जैन सोश्यल ग्रुप इंदौर स्वागत एवं लायंस क्लब के अनेक साथी उपस्थित थे। अंत में श्री संदीप गोखरू ने सभी का आभार माना।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *