
अग्रसेन सोशल ग्रुप की श्री बैजनाथ धाम एवं श्री बगुलामुखी माताजी दर्शन श्रावण मास यात्रा को महामंडलेश्वर श्री चेतन्य स्वामी ने अखण्ड धाम आश्रम से झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में 100 से अधिक सदस्य भोलेनाथजी भगवान एवं श्री बगुलामुखी माताजी से शहर के लिये उत्तम वर्षा एवं हरियाली खुशहाली के लिए प्रार्थना करेंगे। ग्रुप समन्यवक राजेश गर्ग, संचालक शिव जिन्दल, अध्यक्ष हरीश अग्रवाल ने बताया कि श्री बगुलामुखी माताजी के धाम पर चुनरी यात्रा का आयोजन रखा गया है एवं आगर में बैजनाथ धाम पर भोलेनाथजी की बारात निकाली जाएगी। यात्रा संयोजक सतीश गोयल, राजकुमार बंसल, विजय गर्ग, गोविंद सिंघल ने बताया कि यात्रा में आगर में पेड़-पौधे भी लगाए गये एवं पूरी यात्रा में प्लास्टिक या डिस्पोजल का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/