बस संचालकों ने लिखकर दिया शहर के बाहर से करेंगे अब बसों का संचालन

कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बस संचालकों पर की गई कार्रवाई का असर हुआ है। बस संचालकों ने लिखकर दिया है कि वे अब लंबी दूरी की बसों का संचालन प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों से ही करेंगे। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में उन्हें तीन दिन की मोहलत दी है। उल्लेखनीय है कि शहर के मध्य के विभिन्न स्थानों से लंबी दूरी की बसों का संचालन किया जा रहा था, जिसके कारण यातायात की व्यवस्था बिगड़ रही थी। साथ ही दुर्घटनाओं का अंदेशा भी रहता था। इन सभी बस संचालकों को पूर्व में मोहलत भी दी गई थी। आज कलेक्टर के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में विभिन्न ट्रेवल्स एजेंसियों के दफ्तरों को सील भी किया गया है।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *