साइबर अपराधियों ने इस बार रिटायर्ड बैंक अफसर को निशाना बनाया है। बदमाशों ने उन्हें दो दिन तक कैमरे की निगरानी में रखा और 40 लाख रुपये वसूल कर लिए। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमितसिंह ने इस डिजिटल अरेस्ट मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी है। वारदात में हरियाणा के गिरोह के शामिल होने का अंदेशा है।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) अमितसिंह के मुताबिक डिजिटल अरेस्ट की वारदात राकेश गोयल के साथ हुई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डिप्टी बैंक मैनेजर के पद से रिटायर हुए हैं। 11 जुलाई को अनजान नंबरों से काल आया था। आरोपियों ने कोरियर में फर्जी पासपोर्ट, ड्रग्स की धमकी दी और उन्हें एप के माध्यम से कैमरे की नजर में रखा। मनी लांड्रिंग केस का बोलकर उनके विरुद्ध कथित तौर पर जांच शुरू कर दी। बदमाशों ने 12 जुलाई को भी कैमरे की नजर में रखा। आरोपियों ने 39 लाख 60 हजार रुपये उनके खाते में जमा करवा लिए। गोयल सीपी कार्यालय पहुंचे और ठगी की शिकायत दर्ज करवाई।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/