तुलसी नगर में निकाली गयी बाल कांवड़ यात्रा। 

श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर तुलसी नगर में बाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बाल कांवरियों सहित बड़ी संख्या में तुलसी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों महिला, पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तगण तुलसी नगर के माँ सरस्वती धाम स्थित चन्द्रमोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। चन्द्रमोलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के पश्चात कांवड़ियों ने गंगाजल लेकर गाजे बाजे तथा भगवान शिव के भजनों पर थिरकते हुए कांवड़ यात्रा निकाली जो तुलसी नगर के विभिन्न सेक्टर्स, अपोलो डीबी सिटी-निपानिया मार्ग होते हुए तुलसी नगर के अनंतेश्वर धाम पहुँच कर अनंतेश्वर महादेव को जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना के साथ समाप्त हुई। कांवड़ यात्रा के अवसर पर स्थानीय पार्षद संगीता महेश जोशी, सीताराम पाटिल, तुलसीराम यादव, प्रकाश दातार, महेश शर्मा, पंडित हरिओम मंडलोई, राकेश जायसवाल,  विवेक शर्मा, पंडित मनोज दीक्षित, मनोज पोरवाल, राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के रहवासी उपस्थित थे।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *