आयुष्मान कार्ड बनाने में निर्धारित से अधिक राशि वसूलने पर होगी कार्रवाई

कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्ध जनों के आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए कैंप आयोजित करने और शत प्रतिशत पात्रताधारियों के कार्ड बनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री शिवम वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री सिद्धार्थ जैन, विधायक श्री मनोज पटेल, श्री गौरव रणदिवे सहित स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए कि इंदौर जिले में लक्ष्य अनुसार प्रतिदिन अधिक से अधिक कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस भी स्थान पर कैंप आयोजित हो रहा है, वहां पर सीएससी संचालक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। उन्होंने निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनाने में निर्धारित से अधिक राशि वसूलने वाले सीएससी संचालकों पर लाइसेंस निरस्ती एवं एफआरआई की कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिस भी स्थान पर कैम्प आयोजित किया जा रहा है, वहां पर वृद्ध जनों के लिए बैठक की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था सहित बुजुर्ग जनों को असुविधा न हो, ऐसे समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया की 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्ग व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाने वाली आशा कार्यकर्ता को प्रति कार्ड 5 रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। उन्होंने अधिकारियों को शिविर की नियमित मॉनिटरिंग और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *