इंदौर में गत वर्ष की तुलना में लगभग आधी वर्षा

इंदौर जिले में जारी मानसुन सत्र में अब तक 323.7 मिली मीटर (पौने 13 इंच) औसत वर्षा दर्ज की गई है। यह गत वर्ष इस अवधि में दर्ज वर्षा की तुलना में लगभग आधी है। गत वर्ष जिले में 610.4 मिली मीटर (24 इंच) से अधिक वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 263.5 मिली मीटर, महू में 211 मिली मीटर, सांवेर में 363 मिली मीटर, देपालपुर में 480.6 मिली मीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 382.2 मिली मीटर तथा हातोद क्षेत्र में 242.1 मिली मीटर वर्षा हुई है। जिले में गत वर्ष अब तक इंदौर क्षेत्र में 520.7 मिली मीटर, महू में 547 मिली मीटर, सांवेर में 633.6 मिली मीटर, देपालपुर में 883.5 मिली मीटर, गौतमपुरा क्षेत्र में 558.4 मिली मीटर तथा हातोद क्षेत्र में 519.3 मिली मीटर वर्षा हुई थी।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *