
इंदौर जिले में मदिरा के अवैध परिवहन, भण्डारण तथा अवैध रूप से क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह के निर्देशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस सिलसिले में शराब का अवैध परिवहन करते हुए 13 पेटी देशी मदिरा, 02 पेटी लंदन प्राइड वोदका, 01 पेटी व्हिस्की सहित कार जप्त की गई। जप्त समस्त सामग्री की कीमत 3 लाख 25 हजार रूपये है। सहायक आबकारी आयुक्त इंदौर श्री मनीष खरे ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान मारुति ऑल्टो गाड़ी को रोका गया। गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी में गाड़ी में 13 पेटी देशी मदिरा, 02 पेटी लंदन प्राइड वोदका, 01 पेटी मैक्ड्वेल व्हिस्की पाई गई। सोदान सिंह पिता नरसिंह ग्राम हिंडोलिया तहसील सांवेर से पास/परमिट का पूछने पर नही होना बताया गया। इस पर मदिरा और वाहन जप्त कर आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/