Category: News
अयोध्या की थीम पर जेएसजी पीएम परिवार की मिटिंग में खूब जमा रंग
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप पीएम परिवार द्वारा राम बसे अयोध्या थीम पर मीटिंग की गई। द ग्रैंड रियासत पर संपन्न इस मीटिंग में लाइव राम दरबार एवं रामलला के विग्रह की शोभायात्रा एवं प्रतिष्ठा की गई। साधु संतो के सानिध्य में निकली इस यात्रा में महाकाल नगरी से ढोल डमरू मंडल विशेष रूप से शामिल…
घर बैठे लगा सकेंगे श्री राम मंदिर में दीपक, सजा सकेंगें मन्दिर
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या धाम के उपलक्ष्य में पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के हर घर दीपक प्रज्वलित करने के आह्वान एवं महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी से प्रेरित होकर आईटी प्रोफेशन से जुड़े इंदौर के युवा ने 3डी तकनीक से भगवान श्री राम मंदिर का प्रतिरूप तैयार किया है। दुनिया भर के लोग…
स्कॉलरशिप हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि विद्यार्थीगण मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजातीय पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप शैक्षणिक सत्र 2022-23 के नवीन एवं नवीनीकरण का आवेदन 25 जनवरी तक पोर्टल पर कर सकेंगे। इसी तरह शैक्षणिक सत्र 2023-24 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदनों हेतु 26 जनवरी से 25 फरवरी 2024…
पीएम यशस्वी योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी
केंद्र सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा पीएम यशस्वी योजना अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 5 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी 2024 कर दिया गया है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग श्री सुमित रघुवंशी द्वारा सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना अंतर्गत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने…
फर्जी कॉल से बचने की अपील
जिला पेंशन अधिकारी ने साइबर अपराधियों द्वारा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन अपडेट करने के संबंध में की जाने वाली फर्जी कॉल से बचने की अपील की है। अपराधी के पास पेंशनधारक का पूरा डाटा , नियुक्ति दिनांक, पीपीओ नम्बर, आधार नम्बर, सेवानिवृत्ति तिथि जैसी समस्त जानकारी उपलब्ध होने के कारण पेंशनधारकों को ऑनलाइन…
कला पुरस्कार के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित
उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, संस्कृति परिषद्, द्वारा मध्यप्रदेश राज्य रूपंकर कला पुरस्कार प्रदर्शनी-2024 का आयोजन किया जा रहा है। अकादमी द्वारा ख्यातिलब्ध कलाकारों के नाम से स्थापित रूपंकर एवं ललित कलाओं के दस पुरस्कारों के लिए कलाकृतियाँ आमंत्रित की जा रही हैं। प्रत्येक पुरस्कार की राशि 51,000 निर्धारित है। प्रदर्शनी में तीन…
किसानों से आग्रह है कि वे ई-खसरा खतोनी ही लें
राष्ट्रीय भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आयुक्त भू-अभिलेख एवं बन्दोबस्त म.प्र. ग्वालियर ने ई-खसरा परियोजना को लागू कि है। किसानों से आग्रह किया गया है कि वे ई खसरा खतोनी ही लें। इस परियोजना के अन्तर्गत अनुबंधित फर्म द्वारा सभी तहसीलों में आई.टी. सेन्टर स्थापित किये गये है। जिनसे कृषकों को उनकी मांग अनुरूप प्रमाणित…
इंदौर जिले में राजस्व महाअभियान की शुरुआत आज से
राज्य शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार इंदौर जिले में भी 15 जनवरी से राजस्व महाअभियान प्रारंभ किया जायेगा। यह अभियान आगामी 29 फरवरी तक निरंतर चलेगा। यह अभियान राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख में इन्द्राज त्रुटियों को ठीक करने के उद्देश्य से संचालित किया जायेगा। अभियान की गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर…
स्वच्छता से जोड़ने के लिये 22 जनवरी तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों की उपस्थिति को देखते हुए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने आयुक्त समस्त नगर पालिक निगम, मुख्य नगर पालिका और नगर परिषद को दिशा-निर्देश जारी किये है। यह अभियान 22 जनवरी तक सघन रूप से जारी रहेगा। प्रदेश में…
संक्रांति महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब
पतंगबाज़ी ,सीतोलिया ,रस्सा पकड़, नींबू रेस ,चेयर रेस ,गुल्ली डंडा,कबड्डी , खो खो ये वो पारंपरिक खेल है जो अब आम तौर पर देखने या खेलने को नहीं मिलते लेकिन इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा आयोजित किए जा रहे विगत दो वर्षों से मित्र सक्रांति महोत्सव में इन देसी खेलों को ख़ास तवज्जो…
