सादर आमंत्रण

महात्मा गांधी का जीवन अहिंसा शांति और मानवता की गरिमा के लिए समर्पित रहा है। वर्तमान समय में इन मूल्यों को लेकर हमारे सामने अनेक प्रश्न खड़े हैं।
क्या युद्धों, संघर्षों, असमानता और पर्यावरणीय संकटों से जूझ रही दुनिया में स्थायी शांति की स्थापना संभव है?

हम दुनिया में व्याप्त भेदभाव, ग़रीबी और सामाजिक अन्याय के चलते मानवीय गरिमा को कैसे बनाए रख सकते हैं?
व्यक्ति, नागरिक समाज, समुदाय और राष्ट्र के रूप में एक अधिक न्यायपूर्ण, समता पूर्ण और समावेशी विश्व के निर्माण में हम क्या भूमिका निभा सकते हैं?

हम अहिंसा, सत्य और प्रेम के गांधीवादी सिद्धांतों को समकालीन चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान में कैसे बदल सकते हैं?

गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर इन संभावनाओं की पड़ताल करने के लिए आयोजित-

दिन एवं समय
रविवार, 2 फ़रवरी 2025
दोपहर 3.30 से 5.00

जन-संवाद

कार्यक्रम स्थल
स्टेट प्रेस क्लब म. प्र.
गांधी हॉल, इंदौर

जन-संवाद : वर्तमान दौर में शांति और मानव गरिमा
में आपकी उपस्थिति कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान करेगी

अतिथि-डॉ. एवलिन गेर्डा लिंडनर
संस्थापक अध्यक्ष – ह्यूमन डिग्निटी एंड ह्यूमिलिएशन स्टडीज़

समन्वय एवं अनुवाद – डॉ. राजेश दीक्षित नीरव
वाईस चांसलर – रिनैसेंस यूनिवर्सिटी, इंदौर
*निवेदक/
*स्टेट प्रेस क्लब म. प्र. पत्रकार संगठनों का समवेत स्वर*

अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन मध्य प्रदेश

डॉ. एवलिन गेर्डा लिंडनर का परिचय

डॉ. लिंडनर मानवीय गरिमा और अवमान पर एक नामचीन विशेषज्ञ हैं। 2015, 2016 और 2017 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित, डॉ. लिंडनर ह्यूमन डिग्निटी एंड ह्यूमिलिएशन स्टडीज़ नेटवर्क, नॉर्वे की संस्थापक अध्यक्ष हैं, जो दुनिया भर में मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने और अपमान को समाप्त करने के लिए समर्पित शिक्षाविदों और कार्यकर्ताओं का एक वैश्विक नेटवर्क है। डॉ. लिंडनर ने मानवीय गरिमा के विषय पर विस्तार से लिखा है, और उनकी पुस्तकों का कई भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *