संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने प्राधिकरण की टीपीएस योजनाओं का किया निरीक्षण

संभागायुक्त व इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री दीपक सिंह ने आज प्राधिकरण की टीपीएस योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. अहिरवार, अधीक्षण यंत्री श्री अनिल चुग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। संभागायुक्त श्री दीपक सिंह ने सर्वप्रथम बायपास स्थित सिटाडेल के पास स्थित टीपीएस 5 योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों में बाधक स्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने कनाडिया थाने की पॉइंट, जो मार्ग निर्माण के अंतर्गत आ रही है, का संभावित व्यवस्थापन करने के निर्देश दिये। साथ ही इन योजनाओं में आ रही विभिन्न विभागों से संबंधित बाधाओं के संबंध में एक समन्वय समिति बनाने के निर्देश दिए, ताकि विकास की गति अवरुद्ध न हो।
इसके पश्चात संभागायुक्त श्री सिंह ने टीपीएस 9 योजना का निरीक्षण किया, जिसमें एलाइनमेंट संबंधी जो कठिनाइयां आ रही है, इसके संबंध में रेवेन्यू विभाग एवं नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के साथ आपसी समन्वय कर कार्य करने के निर्देश दिये गये। संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्देशित किया कि इस प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए पाक्षिक रूप से या महीने में संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की जाये। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर पी अहिरवार ने योजनाओं के संबंध में संभागायुक्त को विस्तृत जानकारी दी गई।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *