इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन का प्रारूप तैयार

इंदौर सहित आसपास के उज्जैन, धार और देवास के क्षेत्रों को मिलाकर इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन प्लान तैयार ‍किया जा रहा है। इस प्लान के प्रारंभिक रूप से तैयार प्रारूप को अंतिम रूप देने से पहले चर्चा के लिये कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में रीजनल प्लान को व्यापक हित में तैयार करने के निर्देश दिये गये। नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय में आयोजित हुई इस बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. अहिरवार, नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय के संयुक्त संचालक श्री शुभाषीश बेनर्जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में नगर नियोजन से संबंधित शैक्षणिक संस्था की प्रोफेसर श्रीमती ऋतु शर्मा मेहरोत्रा भी उपस्थित रही। बैठक में नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय द्वारा रीजनल प्लान तैयार किये जाने के संबंध में किये गये प्राथमिक अध्ययन का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। बताया गया कि प्रस्तावित इंदौर मेट्रोपॉलिटन रीजन का कुल क्षेत्रफल 8 हजार 676 वर्ग किलोमीटर हैं। जिसमें इंदौर जिले के अतिरिक्त उज्जैन, धार, देवास जिले के भाग भी सम्मिलित है। इंदौर मेट्रोपॉलिटन एरिया देश के प्राथमिक मेट्रोपॉलिटन एरिया में से एक हैं एवं इंदौर का विकास मेट्रोपॉलिटन दृष्टिकोण से किये जाने की आवश्यकता भी प्रतिपादित की गई। मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 4 में मेट्रोपॉलिटन एरिया के गठन के संबंध में कार्यवाही किये जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *