स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

श्री साईं बाबा मंदिर संस्थान ट्रस्ट पिछले 30 वर्षों से शिक्षा एवं चिकित्सा क्षेत्र में सेवाए दे रहा है और इसी के तहत साईं बाबा संस्थान और वी-वन हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन डॉ दीपेशजी कोठारी के निर्देशन में 20 जुलाई 2025 को प्रातः 10:30 बजे श्री साईं बाबा संस्थान के मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री सुनील जैन, श्री घनश्याम चांडक, श्री प्रमोद मित्तल, श्री हेमचंद भांड, श्री संजय शर्मा, श्री विनोद तेजवानी, श्री अजय शर्मा, श्री आशीष साबू, डॉ किशोर मित्तल, डॉ दीपेश कोठारी एवं डॉ अभिषेक की उपस्थिति मे किया गया। शिविर मे संस्था द्वारा निशुल्क इको, ब्लड टेस्ट, ई सी जी, एंजियोग्राफी पूर्णतः निशुल्क प्रदान की गई। शिविर को बहुत ही अच्छा प्रतिसाद मिला। साथ ही शिविर के मरीजों को डॉ दीपेश कोठारी की अनुशंसा पर एंजियोप्लास्टी मे लगने वाले १० स्टंट निशुल्क लगाये जाएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *