इंदौर की खबरें एक झलक में (15/05/25)

  • अभद्र टिप्पणी का खामियाजा, इंदौर में आयोजित एक कार्यशाला में लगे भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के पोस्टर आनन-फानन में अधिकारियों ने हटाए

  • इंदौर में बोले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा की संघी विचारधारा को कर्नल सोफिया के प्रवक्ता बनने से थी आपत्ति

  • कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने की कांग्रेस ने की मांग

  • इंदौर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त सात आरोपियों को एक साथ किया गया जिलाबदर

  • इंदौर में पार्षद के घर हमले के आरोपी को जमानत, मां और बेटे से बदसलूकी, हमले और पॉस्को एक्ट के आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

  • जल संरक्षण की दिशा में इंदौर की बड़ी पहल, वंदे जलम् अभियान शुभारंभ, 300 वाटर शाफ्ट, 25 हजार रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का लक्ष्य

  • इंदौर में खाद्य आपूर्ति विभाग की बड़ी छापामारी, अवैध गैस रिफिलिंग सेंटर से 18 सिलेंडर और रिफिलिंग का सामान जब्त

  • योगासन की एशियन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली निशा चावड़ा का सम्मान, गीता भवन में योग शिविर के दौरान हुआ आयोजन

  • उषा नगर स्थित गजासीन शनि धाम पर आगामी 27 मई को शनि जयंती महोत्सव का समारोह पूर्वक होगा आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *