इंदौर की खबरें एक झलक में (26/05/25)

  • मनीष पुरी से रिंग रोड़ को जोड़ने वाली सड़क का महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा किया गया निरीक्षण, 15 जुलाई तक होगी बनकर तैयार

  • गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन 3 तक 6 किमी चलेगी इंदौर मेट्रो, रंग-रोगन के साथ तैयारियां शुरू, 31 मई को भोपाल से हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री

  • हाईवे सड़क पर नंगा नाच, भाजपा नेता ने सड़क को बेडरूम बना दिया, बोले सज्जन सिंह वर्मा, लगाए गंभीर आरोप

  • कलेक्टर आशीष सिंह का जनहित में आदेश, अवैध कॉलोनियों में की गई रजिस्ट्री होगी शून्य, कॉलोनाइजर को लौटाना होगी भूखंड की राशि

  • राज्य शासन की मंशानुसार इंदौर में रोजगार मेला दो जून को, निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में 500 युवाओं को मिलेगी नौकरी

  • एरोड्रम थाना क्षेत्र में 6 महीने की गर्भवती महिला को डॉक्टर ने दी एक्सपायरी दवा, गर्भ में पल रहे शिशु की मौत, पुलिस कार्रवाई की मांग

  • क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में रतलाम जिले के MD ड्रग्स तस्कर आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख रूपए का नशा जब्त

  • इंदौर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 62 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ से ज्यादा का नशीला पदार्थ जब्त, जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *