म.प्र. पुलिस द्वारा संचालित अभियान हम होंगे कामयाब का समापन आज

स्टेट प्रेस क्लब द्वारा 10 दिसम्बर को शाम 4:30 बजे अभिनव कला समाज सभागार में म.प्र. पुलिस द्वारा संचालित अभियान ‘हम होंगे कामयाब’ के समापन अवसर पर ‘सशक्त नारी-सशक्त समाज’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया है। म.प्र. पुलिस द्वारा यह अभियान लिंग आधारित हिंसा के उन्मूलन के लिए चलाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक रचना जौहरी ने बताया कि अभियान के समापन अवसर पर आयोजित इस परिचर्चा में एडिशनल पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार श्रीवास्तव, अर्थशास्त्री एवं लेखक डॉ. जयंतीलाल भंडारी, सेज यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. मयंक सक्सेना, एडीसीपी डॉ. सीमा अलावा, डिस्ट्रिक प्रोग्राम ऑफिसर रामनिवास बुधोलिया, एडीसीपी महिला सुरक्षा एवं एजेके प्रियंका डूडवे एवं वुमन इम्पॉवरमेंट ऑफिसर वंचना सिंह परिहार मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। म.प्र. पुलिस विभाग ने सोलह दिन इस अभियान को संचालित किया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *