खाने में बेहोशी की दवा देकर नेपाली नौकर ने उड़ाया डेढ़ करोड़ का माल

इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी अनीस मोहम्मद को खाने में बेहोशी की दवाई देकर नौकर दीपेश थापा दोस्त के साथ मिलकर डेढ़ करोड़ का माल ले गया। आरोपी 75 लाख के जेवर, 19 लाख नकद, 10 लाख की घड़ियां और गाड़ी ले गया। ये इंदौर की सबसे बड़ी चोरी है। चोरी की सूचना के बाद से तेजाजी नगर पुलिस कारोबारी के घर के आसपास ही डटी हुई है। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम बनाई है। सभी नाकों और संभावित इलाकों में जानकारी भेजी है। कारोबारी ने पुलिस को बताया कि एक बिल्ला पाल रखा है। बिल्ला ज्यादा देर अकेला रहा तो डिप्रेशन में आ जाता है। उसकी देखभाल के लिए कारोबारी ने खास तौर पर एक नेपाली नौकर को रखा था। नौकर ने 14 दिन में कारोबारी की अलमारियां, लॉकर और तिजोरी की जानकारी निकाल ली थी, इसलिए मौका पाकर चोरी कर भाग गया। कारोबारी अनीस मोहम्मद ने पुलिस को बताया घर पर मैं अकेला रहता हूं। पत्नी महू और बेटा देहरादून में है। हमारे घर में एक बिल्ला है, जिसकी देखभाल, घर की साफ-सफाई और मेरे भोजन के लिए एक मेड की जरूरत थी। इसलिए नौकर दीपेश थापा को रखा था। आरोपी दीपेश 1 दिसंबर से ही काम कर रहा था। उन्होंने उसे महू स्थित सिक्योरिटी एजेंसी के हेमंत पंवार के माध्यम से नौकरी पर रखा था। चोरी के बाद आरोपी ने एजेंसी संचालक को खबर कर दी कि अब वहां काम नहीं करेगा। एजेंसी की टीम कारोबारी के घर पहुंची तो पूरा घर अस्त-व्यस्त और कारोबारी बेहोश मिले। नशा इतना तेज था कि वे करीब 24 घंटे तक बेहोश रहे। बकौल कारोबारी सिक्योरिटी एजेंसी संचालक हेमंत पंवार ने नौकर दीपेश थापा को जिस दिन मेरे घर भेजा था, तभी मैंने उसके वैरिफिकेशन के लिए कह दिया था। एक-दो बार और याद दिलाई तो हेमंत ने कहा था जल्द वैरिफिकेशन करवा देंगे। अभी पता नहीं कि थाने में उसके दस्तावेज जमा हुए हैं या नहीं। अनीस ने बताया कि उनका महू में फॉर्म हाउस और अन्य कारोबार है। इस वजह से उनकी सेना के अफसरों से जान-पहचान है। चोरी की जानकारी कई परिचित अफसरों को सोशल मीडिया के मार्फत पहुंचाई है। नेपाल बॉर्डर और अन्य बॉर्डरों पर भी इसकी जानकारी हमने भेज दी है, ताकि बदमाशों का पता चल सके। कारोबारी को घटना के 24 घंटे बाद होश आया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *