गाईड लाईन के संबंध में तैयार प्रस्ताव पर आमजन से सुझाव लिये जाएंगे
इंदौर जिले में अचल संपत्तियों के पंजीयन के लिये तैयार किये गये प्रस्ताव पर आमजन से सुझाव आमंत्रित किये गये हैं। आमजन अपने सुझाव वरिष्ठ जिला पंजीयक कार्यालय, जिला पंजीयक कार्यालय और उप पंजीयक कार्यालयों में दे सकते हैं। यह सुझाव 16 मार्च से 20 मार्च 2025 के दोपहर 3 बजे दिये जा सकते हैं।…
