20 जुलाई से चलेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, ऐसे करें बुकिंग

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की माँग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन शुरू की जा रही है। यह ट्रेन 20 जुलाई, 2024 से प्रति शनिवार एवं रविवार को चलेगी। वरिष्‍ठ जन संपर्क अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा के अनुसार ट्रेन संख्‍या 52965 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन 11.05 बजे पातालपानी से चलकर 13.05 बजे कालाकुंड पहुँचेगी तथा वापसी में ट्रेन संख्‍या 52966 कालाकुंड-पातालपानी हेरिटेज ट्रेन कालाकुंड से 15.34 बजे चलकर 16.30 बजे पातालपानी पहुँचेगी। 
इस ट्रेन में दो एसी चेयरकार C1 व C2 एवं तीन नॉन एसी चेयर कार D1 , D2 व D3 रहेंगे। इस हेरिटेज ट्रेन में आने-जाने के लिए अलग-अलग टिकट लेना होगा। इस ट्रेन के एक दिशा के लिए एसी चेयर कार का किराया रु 265/- एवं नॉन एसी चेयर कार का किराया रू 20/- प्रति टिकट प्रति व्‍यक्ति रहेगा। ट्रेन संख्या 52965/52966 पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन की बुकिंग 19 जुलाई, 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *