
आयरन स्क्रैप से इंदौर के विश्राम बाग में अयोध्या के राम मंदिर की रेप्लिका पूरे देश में अपनी पहचान बना चुकी है साथ ही अन्य आयरन स्ट्रक्चर भी मन मोह रहे हैं। इसी क्रम में नवाचार के लिए अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में स्क्रैप टू आर्ट के तहत इंदौर के गीता भवन चौराहे पर अंबेडकर प्रतिमा के पास सांची स्तूप का दक्षिण द्वार तैयार किया गया है, जो 6 दिसम्बर से शहरवासियों को देखने को मिलेगा। दरअसल सांची स्तूप का यह स्ट्रक्चर शहर के गीता भवन चौराहे स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के समीप प्रवेश द्वार के तौर पर साँची स्तूप का दक्षिण द्वारा लोहे की कबाड़ के द्वारा बनाया जा रहा है। सांची स्तूप के दक्षिण द्वार की रेप्लिका मेटल शीट, लोहे के पाइप, मोटरसाइकल की चेन, गियर पार्ट्स, नट बोल्ट, पुराने वाहनों के पार्ट्स, पुरानी वील चेयर एवं अन्य आयरन स्क्रैप मटेरियल आदि से तैयार हो रही है। सांची स्तूप स्ट्रक्चर ख़राब लोहे से 15 फ़ीट ऊँचा 10 फ़ीट चौड़ा एवं 1.6 फ़ीट मोटा तकरीबन 1 टन लोहे के कबाड़ से बना कर तैयार किया जा रहा है।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/