सद्भावना सभा

लाखों करोड़ों मानवों में जो जीवन चुनिंदा लोगों को ही मिलता है वह जीवन जैन समाज के उत्तमचंद जी बरडिया को मिला। उत्तमचंद जी ने जो जीवन जिया वह हर व्यक्ति के नसीब में नहीं होता ।प्रभु ने जीवन दिया है तो मृत्यु भी तय है लेकिन जो जीवन हमे मिला है उसे यादगार और मानव सेवा के लिए समर्पित करने वाला ही परमात्मा का प्रतिनिधि होता है।.यह कहना है उग्र तपस्वी संत राजेश मुनि जी महाराज का। महाराज श्री स्व. उत्तमचंद जी बरडिया की श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए और अपने श्रीमुख से उपस्थित समाजजनों और अन्य गणमान्यजनों को संबोधित किया। महाराजश्री ने स्व. उत्तमचंद जी बरडिया के सुपुत्र सांसद प्रतिनिधि कपिल जैन की अपने पिता के प्रति सम्मान और कर्मशिलता को साधुवाद देते हुए कहा कि कपिल जैसे पुत्र वास्तव में सौभाग्यशाली हैं जिन्होंने अपने पिता की भरपूर सेवा की। श्रद्धांजलि सभा में जैन मंत्र की धुन के साथ सैकडो समाजजनों और जैन परिवार के करीबियों ने अपनी श्रद्धांजलि देकर प्रभु सेवा में पहुंचे स्व. उत्तमचंद जी बरडिया को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर कपिल जैन और परिवार को सांत्वना दी। श्रद्धांजलि सभा में जैन समाज सहित ब्राह्मण समाज, सिख समाज, अग्रवाल समाज, वाल्मीकि समाज, ईसाई समाज, बोहरा समाज, महाराष्ट्रीयन समाज, सिंधी समाज सहित कई समाजों के प्रतिनिधि, पत्रकार, राजनेता और समाजसेवी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद शंकर लालवानी के प्रतिनिधि कपिल जैन ने तन्मयता के साथ सभी का अभिवादन कर परिवार में इस दुख की घड़ी में साथ खड़े रहने पर आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *