स्मार्ट गर्ल कार्यशाला का भव्य आयोजन

स्वस्ति धाम, जहाजपुर में स्मार्ट गर्ल कार्यशाला ऐतिहासिक सफलता के साथ सम्पन्न हुई। भारत गौरव आर्यिका रत्न स्वस्तिभूषण माताजी की प्रेरणा से 400 जैन बेटियों ने आत्मनिर्भरता, सफलता और संस्कार का प्रशिक्षण प्राप्त किया। AC आवास, स्वादिष्ट भोजन, स्मार्ट क्लासरूम, T-शर्ट, कीट, यहाँ तक कि माता-पिता को भी प्रशिक्षण, हर पहलू बना विशेष। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में स्वस्ति धाम ट्रस्ट, पदाधिकारी, महिला एवं युवा संगठन, कार्यकर्ता, बीजेएस ट्रेनर, मीडिया व माता-पिता सभी का सहयोग अविस्मरणीय रहा। आयोजक इंदौर के हसमुख जैन गांधी, शरद पानोत व ज्ञानेन्द्र जैन ने सभी को हृदय से धन्यवाद व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *