राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की शान, मान और हम सबका अभिमान है

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर आज से हर घर तिरंगा अभियान प्रारंभ किया गया। इस अभियान का शुभारंभ जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुल्लाखेड़ी से किया। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भारत की शान, मान और हम सबका अभिमान है। हर घर तिरंगा फहराया जाना चाहिए। श्री सिलावट ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रारंभ किया गया है। यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा। इसमें विभिन्न कार्यक्रम होंगे। उन्होंने इस अभियान से हर नागरिक को जुड़ने का आव्हान किया। उक्त कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और अमर शहीदों का स्मरण किया गया। ग्रामीणों, किसानों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झण्डे का महत्व बताते हुए उसे वितरित किया गया। नागरिकों से कहा गया कि अपने घरों पर एवं उची इमारतों पर तिरंगा झण्डा जरूर लगायें।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *