बाल विवाह रोकथाम की जागरुकता के लिये प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्ययोजना वर्ष 2024-25 के तहत जिले में बाल विवाह रोकथाम की जागरुकता के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्टर कार्यालय में किया गया। कार्यशाला में विभिन्न समाजों के मुखिया, धर्मगुरु, विवाह समारोह के सर्विस प्रदाता आदि शामिल हुए। उक्त प्रशिक्षण कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रामनिवास बुधौलिया, सहायक संचालक श्री जय श्रीवास्तव, संस्कृत महाविद्यालय के डॉ. विनायक पाण्डेय, शहर काजी डॉ. मोहम्मद इशरत अली, सिख समाज के धर्मगुरु श्री सुरजीत सिंह, फादर मार्टिन कुजुर रेडचर्च, बाल विवाह रोकथाम समिति के सदस्यगण आदि उपस्थित थे। कार्यशाला में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर विभिन्न धर्मगुरुओं द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं बाल विवाह न किये जाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ की बुकलेट एवं पम्पलेट प्रदान किये गये।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *