अब आईपीएस अफ़सर बन गए हो तो बताओ अपराधों पर नियंत्रण कैसे करोगे ? यह सवाल किया इंदौर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह ने कमिश्नर ऑफिस देखने पहुँचे विद्यार्थियों से। दरअसल डीपीएस स्कूल इंदौर के विद्यार्थी पुलिस कमिश्नर ऑफिस देखने पहुँचे थे। इसी क्रम में वे अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित सिंह के ऑफिस भी पहुँचे। जब उनसे श्री अमित सिंह ने पूछा कि आप बड़े होकर क्या बनना चाहते हो ? तब कुछ विद्यार्थियों ने कहा कि हम आईपीएस बनना चाहते हैं। इस पर श्री सिंह ने उन्हें अपनी कुर्सी पर बिठा दिया और कहा कि अब आप आईपीएस बन गए हो, अब बताओ कि अपराधों पर नियंत्रण कैसे करोगे ? कैसे कानून व्यवस्था सम्हालोगे ? इस पर उन विद्यार्थियों ने अलग-अलग रोचक जवाब दिए। श्री अमित सिंह ने उन्हें समझाया कि कानून-व्यवस्था में आपके गुरूजन के साथ माता-पिता का भी बड़ा योगदान है। छोटे बच्चों और विद्यार्थियों के साथ आमजन का भी यह कर्तव्य है कि वे बेहतर कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। विद्यार्थियों ने भी पुलिस के कामकाज और तौर-तरीकों को लेकर अनेक प्रश्न किए जिसके जवाब उम्दा तरीके से श्री सिंह ने दिए। इसके बाद सभी विद्यार्थी बहुत ही प्रफुल्लित मन से यादगार लम्हों को साथ लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय से लौटे।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/इंदौर में जब अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर ने अपनी कुर्सी पर उसे बैठा दिया !
