
सामाजिक संस्था सेवा सुरभि का रूबरू कार्यक्रम 17 अप्रैल को शाम 5 बजे गाँधी प्रतिमा के सामने होटल सरोवर पोर्टिको में होने वाला था लेकिन अब वह कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। यह जानकारी देते हुए सेवा सुरभि के संयोजक ओम प्रकाश नरेडा, अतुल सेठ एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में दोनों राष्ट्रीय दलो के प्रत्याशी शामिल होंगे। भाजपा से शंकर लालवानी और कांग्रेस से अक्षय कांति बम आमने-सामने है। दोनों प्रत्याशियों के पास अपने संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर क्या रोड मैप है, इसको वे नागरिको के सामने रखेंगे। इस मौके पर शहर के विशेषज्ञों ने पर्यावरण, यातायात, पुरातत्व, सुरक्षा, रेल, वायु, सड़क यातायात, आवागमन व्यवस्था, जल प्रबंधन, पार्किंग, आदि विषयों को लेकर एक प्रतिवेदन तैयार किया है, उस पर दोनों प्रत्याशी अपना मत रखेंगे कि उन्हें जनादेश मिला तो वे इंदौर को विकास के पथ पर कितना आगे ले जाएंगे और उसे पूरा करने के लिए उनके क्या क्या प्रयास होंगे। यह कार्यक्रम केवल आमंत्रितों के लिए है।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/