
स्टेट प्रेस क्लब म.प्र. द्वारा जाल सभागृह में आयोजित तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन की शाम सूफी संगीत के नाम रही। इस मौके पर सूफी गायक कपिल पुरोहित और सिमरजीत कौर ने गीतों और भजनों की जो दमदार प्रस्तुति दी उसे रसिक जन लंबे समय तक अपनी स्मृतियों में सहेज कर रखेगें। दोनों कलाकारों ने सूफी गीतों और भजनों को जिस अलहदा अंदाज और मूड मे गाया कि सुनने वालों ने जी भर कर दाद दी। स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल और नवनीत शुक्ला ने इस सूफी संगीत निशा का शुभारंभ दीप प्रजवलित कर किया। मुख्य अतिथि थे संतोष सिंह और डॉ. जितेंद्र मतलानी। अतिथियो और कलाकारों का स्वागत सुदेश तिवारी और पुष्पक सोनी ने किया। संगीत संयोजन रूपक जाधव का था। संगतकारों में योगेश्, सचिन, जयंत, प्रशांत शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन किया जितेंद्र सिंह भाटिया ने और आभार माना सुदेश तिवारी ने।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/