पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को सहायता देने के लिये प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना शुरू की गई हैं। इस योजना में टूल किट खरीदने के लिये 15 हजार रूपये का अनुदान मिलेगा। साथ ही पहली बार में एक लाख और दूसरी बार में 2 लाख रूपये का सस्ता ऋण मिलेगा। प्रारंभिक प्रशिक्षण 5 से 7 दिन का और 15 दिन का एडवांस प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान 500 रूपये प्रतिदिन भत्ता भी मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद सर्टिफिकेट भी मिलेगा। प्रशिक्षण के लिये हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया जारी है। यह जानकारी यहाँ कलेक्टर श्री आशीष सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई समीक्षा बैठक में दी गई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने योजना से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित हो। बताया गया कि योजना में अभी तक 6 हजार 192 हितग्राहियों का पंजीयन हो चुका है। कलेक्टर श्री सिंह ने यह संख्या जिले की आबादी के मान से बढ़ाने के निर्देश दिए।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet