आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। 14 से 25 फरवरी के बीच जिला, विधानसभा व मंडल स्तर पर महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ के सम्मेलन होंगे। भाजपा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में महिला स्वयं सहायता समूह व एनजीओ की भूमिका पर चर्चा कर मातृ शक्ति का सम्मान किया जाएगा। यह बात भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ संपर्क अभियान को लेकर जिला कार्याशाला में मुख्य वक्ता श्रीमती अंजू माखीजा ने कही। श्रीमती माखीजा ने आगे कहा कि इस अभियान का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह एवं एनजीओ के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प से जोड़ना है। श्रीमती माखीजा ने मोर्चा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों से शक्ति वंदन अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी किया। अभियान की प्रस्तावना नगर महामंत्री एवं महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती सविता अखंड ने रखते हुए जानकारी दी। श्रीमती अखंड ने कहा देश की जनसंख्या में 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है। भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से वे घर-परिवार का उचित लालन-पालन कर रही है। शक्ति वंदन अभियान से आगामी लोकसभा चुनाव में मातृ शक्ति भाजपा के लिए अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित होंगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर महामंत्री एवं पार्षद श्रीमती कंचन गिदवानी, श्रीमती श्रद्धा दुबे, नगर मंत्री श्रीमती अनीता व्यास,एम आई सी श्रीमती प्रिया डांगी, श्री अश्विनी कुमार शुक्ल, श्री निरंजन सिंह चौहान, श्री राजेश उदावत, श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री मनीष शर्मा, सचेतक श्री कमल वाघेला सहित महिला मोर्चा नगर पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet