1100 किलो हरे और काले अंगूर से सजी वाटिका में दर्शन दिए अलीजा सरकार ने

पंचकुईया स्थित वीर बगीची में अलीजा सरकार का राजा स्वरूप में आकर्षक स्वरूप निहारने भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। सुबह से शाम तक भक्तों की लंबी कतारें यहां लगी रही। वीर अलीजा भक्त मंडल ने बताया कि बाल ब्रह्मचारी गादीपति श्री पवनानंदजी महाराज के सान्निध्य में अलीजा सरकार की महाआरती की गई। वीर बगीची में अलीजा सरकार का दरबार 1100 किलो हरे व काले अंगूर से सजाया गया था, इसी के साथ गर्भगृह मे विराजित अलीजा सरकार का हाथ में गदा लिए राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया जो यहां आने वाले भक्तो के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भक्त मंडल ने बताया कि अंगूर वाटिका को 15 से अधिक कलाकारों ने बनाया है जिसमें 10 घंटों से अधिक का समय लगा है। गादीपति पवनानंद महाराज ने बताया कि वीर बगीची में बनी अंगूर वाटिका के अंगूर निर्धन व निराश्रित बच्चों को बांटे जाएंगे।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *