शहर में 23 सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी व 14 नवीन सडक निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेजने की मंजूरी

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में महापौर सभाकक्ष में मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आयुक्त श्री शिवम वर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र राठौर, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री अभिषेक शर्मा, श्री राजेश उदातव, श्रीमती प्रिया डांगी, श्री नंदकिशोर पहाडिया, श्री मनीष शर्मा मामा, समस्त अपर आयुक्त, सचिव, विभाग प्रमुख व अन्य उपस्थित थे। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित मेयर इन कौंसिल की बैठक में 450 करोड की लागत से विभिन्न पैकेट में शहर की 23 सडके जिनमें भागीरथपुरा मुख्य मार्ग एमआर 4 से पुलिया तक, जिंसी चौराहे से लक्ष्मीबाई प्रतिमा तक सडक निर्माण, किला मैदान रोड गुटेकेश्वर महादेव मंदिर से सदर बाजार तक, कंडिलपुरा रोड सुभाष मार्ग से इंदौर वायर चौराहा तक, नेमी नाथ चौराहे से जिंसी चौराहे तक, एअरपोर्ट रोड से एमआर 5 को जोडने वाली लिंक रोड, भमोरी चौराहे से एमआर 10 एवं राजशाही गार्डन से होटल वॉव तक, एमआर 9 से मालवीय नगर गली नंबर 2 होते हुए, एलआयजी लिंक रोड, सांवेर रोड पेट्रोल पम्प से शिवशक्ति नगर हनुमान मंदिर तक सडक निर्माण, वीर सावरकर प्रतिमा से अटल गेट तक, एबी रोड जीपीओ चौराहे से सरवटे बस स्टेण्ड तक, नेहरू प्रतिमा मधुमिलन चौराहा से छांवनी पुल तक, सुभाष मार्ग गोल मंदिर से रामबाग पुल तक, मच्छी बाजार चौराहे से चन्द्रभागा पुल तक, मुसाखेडी चौराहे से सांवरिया धाम मंदिर तक दोनो ओर सर्विस रोड, जमजम चौराहे से स्टार चौराहे तक, रिंग रोड खजराना मंदिर द्वार से जमजम चौराहे तक सडक निर्माण, एमआर 5 बडा बांगडदा से पीएमएवाय की मल्टी तक, टीसीएस से एमआर 5 तक लिंक रोड, एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक, एमआर 10 से एमआर 12 को जोडने वाली लिंक रोड, इंदौर बायपास होटल प्राईड से सिटी फॉरेस्ट तक सडक निर्माण के लिये आमंत्रित टेंण्डर पश्चात कार्य प्रारम्भ करने की स्वीकृति प्रदान की गई, उक्त सडको के निर्माण से शहर में आने वाले 20 से 25 सालो के लिये शहर को बेहतर व अच्छी सडक मिलेगी। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न मास्टर प्लान की प्रगतिरत सडको एवं विशेष सहायता अंतर्गत इंदौर विकास योजना में स्वीकृत महत्वपूर्ण सडको हेतु भूमि उपांतरण एवं जनरेटिंग एरिया घोषित करने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही शहर में यातायात के दबाव व वायु प्रदूषण को कम करने व यातायात के सुचारू संचालन हेतु पूर्व से निर्मित कम चौडाई की प्रस्तावित सडको को इंदौर विकास योजना 2021 के अनुसार निर्माण, विस्तारीकरण करना, वर्षा जल निकासी, वाहनो की लेनिंग, फुटपाथ व दुघर्टना से बचाव हेतु वर्ष 2024-25 के लिये राशि रूपये 400 करोड की लागत से 14 मास्टर प्लान की प्रचलित/प्रस्तावित सडके जिनमें एमआर 5 इंदौर वायर से बडा बांगडदा तक, पालदा तिराहे नेमावर रोड से आरई 2 आईएसबीटी तक, न्यु रेसकोस रिंग रोड से नरीमन पॉइन्ट तक, बाबा श्री रिसोर्ट छोटा बांगडदा से सुपर कॉरिडोर तक, चन्द्रभागा से कलालकुई मस्जिद तक, एमआर 9 आयटीआय चौराहे से एमआर 10 चन्द्रगुप्त मौर्य चौराहा, पालदा इंडस्ट्रीज क्षेत्र आरई 2 से बायपास, धार रोड चंदन नगर चौराहे से एअरपोर्ट रोड तक, रिंग रोड से अन्नपुर्णा रोड, एमआर 9 से रोबॉट चौराहे से बायपास और अनुप टॉकिज तक, एबी रोड तलावली चांदा से बायपास अरांडिया तक, बिजली नगर से कनाडिया रोड तक, आईटीआई चौराहे से खातीपुरा आरओबी तक, एमआर 6 रोड से ईस्टर्न रिंग रोड से समाजवाद इंदिरा नगर तक सडक निर्माण कार्य के लिये भी डीपीआर शासन की ओर भेजने हेतु प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मेयर इन कौंसिल की बैठक में स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत देवगुराडिया स्थित 500 टी.डी.पी. बायो मिथेनेशन प्लान्ट का निर्माण किया गया है, जो कि एशिया का सबसे बडा बायो सीएनजी प्लांट है, इसे आगे बढाते हुए, देवगुराडिया में बने प्लांट की क्षमता को 500 के स्थान पर 800 टीडीपी बायो मिथेनेशन प्लांट निर्माण की स्वीकृति, नगरीय सीमा क्षेत्र के मुख्य मार्गो फिडर रोड लिंक रोड एवं सार्वजनिक स्थलों की सफाई हेतु रोड़ स्वीपिंग मशीन क्रय करने एवं स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत आवश्यकतानुसार एक अतिरिक्त गारबेज ट्रांसफर स्टेशन निर्माण तथा स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत कचरा संग्रहण हेतु 100 क्लोज इलेक्ट्रिक गारबेज टिपर 2.5 के क्रय करने की स्वीकृति प्रदान की गई। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा मेयर इन कौंसिल की बैठक में ट्रैचिंग ग्राउण्ड देवगुराडिया में मृत पशुओ के शव को नवीन तकनीक का उपयोग कर इंसीनरेट से प्रारंभिक उपचार के उपरांत निपटान के संबंध में सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। जिसके तहत स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंदौर शहर हर प्रदार के कचरे का निपटान करन हेतु प्रयासरत है, जिसमें कचरे को पृथक कर उचित मापदंड के आधार पर उसके निपटान के लिये नई तकनीक का उपयोग कर संसाधन लगा कर कचरे का निपटान किया जाता है, जिसमें कचरे का निपटान उचित ढंग से किया जाकर, स्वच्छ व स्वस्थ व सुंदर बनाने के साथ ही शहर की आबोहवा खराब न होने इसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है, इसी क्रम में ट्रैचिंग ग्राउण्ड देवगुराडिया में मृत पशुओं के शव को नवीन तकनीक का उपयोग कर इंसीनरेट से प्रारंभिक उपचार के उपरांत निपटान के संबंध में सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इसके साथ ही महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा विगत दिनों युरेशिया ग्रुप की बैठक के दौरान बीसीसी के पीछे बनाये गये, युरेशिया गार्डन में पौधारोपण किया गया था, उक्त युरेशिया गार्डन के विकास की तरह ही शहर के समस्त 22 झोन क्षेत्र में भी युरेशिया गार्डन की तर्ज पर उद्यान का विकास करने के संबंध में निर्देश दिये गये। साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में नगर निगम, इन्दौर अन्तर्गत एक झोन के वार्डो को आत्म निर्भर वार्ड पर सी.एस.आर के माध्यम से पायलट परियोजना के तहत उस वार्ड को आत्म निर्भर वार्ड बनाने हेतु कार्यवाही की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में इन्दौर शहर में निजी नलकूपों का व्यवसायिक/औद्योगिक रुप में उपयोग करने वालों पर आवश्यक कार्यवाही करने, अमृत 2.0 अन्तर्गत अमृत मित्र द्वारा जल गुणवत्ता परीक्षण कार्य हेतु का कार्यादेश जारी करने, पंचकुईया मुक्तिधाम में शोक सभा हेतु हॉल के निर्माण हेतु अनुमति के संबंध में श्री सांई बाबा मंदिर संस्थान ट्रस्ट छत्रीबाग को देने, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 05 इन्दौर में नवीन आर.सी.सी. उच्च स्तरीय टंकियों के निर्माण कार्य की तकनीकी, प्रशासकीय, वित्तीय एवं राशि रुपये 18.82 करोड़ की अल्प निविदा आमंत्रण की स्वीकृति, केन्द्र सरकार की सम्पत्ति (केन्द्रीय आयुद्ध एवं युद्ध कौशल, सीमा सुरक्षा बल, इन्दौर) पर देय सेवा प्रभार राशि में रोपित अधिभार पर छूट देने की स्वीकृति प्रदान की गई, विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत इन्दौर विकास योजना से उल्लेखित महत्वपूर्ण सड़कों का विकास कार्य करने हेतु कान्ट्रेक्ट मेनेजमेन्ट एवं सुपर विजन कंसलटेन्ट एवं विशेष केन्द्रीय सहायता अन्तर्गत मास्टर प्लान की सड़कों का सीमेन्ट कांक्रीट सेन्टर मिडियन फुटपाथ, पुल/पुलिया, सेन्टर लाईटिंग, इलेक्ट्रिक लाईन, शिफ्टिंग आदि कार्य को सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *