देश का पहला भिक्षुक मुक्त शहर होगा इंदौर

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंदौर भिक्षावृत्ति उन्मूलन, शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने के अभियान तथा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 की सीटी बस आफिस में समीक्षा बैठक ली गई। इस अवसर पर भिक्षावृत्ति उन्मुलन व इंदौर शहर को भिक्षुक मुक्त बनाने हेतु अभियान के तहत किये गये कार्यो तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इंदौर शहर में विकसित आवासों की वर्तमान स्थिति के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत इंदौर के नवीन 4 स्थानों पर किये जाने वाले कार्यो का प्रेजेटेशन देखा गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इन अभियान में अपने सुझाव दिये गये। इस अवसर पर जिला प्रशासन, नगर निगम इंदौर द्वारा इंदौर में विगत 8 माह से भिक्षावृत्ति उन्मुलन के तहत इंदौर शहर में किस प्रकार से भिक्षावृत्ति को रोकने हेतु अभियान चलाया गया, जिसमें भिक्षावृत्ति में संलग्न महिला व बच्चों को किस प्रकार से रेस्क्यु किया गया, रेस्क्यु उपरांत आवश्यकता अनुसार मेडिकल उपचार किया गया, भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिये उनके साथ किस प्रकार से समझाइश दी गई, किस प्रकार से परामर्श उपरांत उन्हे उनके घर वालो कि पहुंचाया गया और किस प्रकार विभिन्न संस्थानों के सहयोग से उनको रोजगार उपलब्ध कराया गया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही माननीय मंत्री व महापौर द्वारा इंदौर शहर को भिक्षुक मुक्त शहर बनाने हेतु चलाये गये अभियान के दौरान रेस्क्यु के दौरान भिक्षावृत्ति में संलग्न ऐसे बच्चे व महिलाऐं जो नशे की लत में यह काम कर रहे थे, उनके लिये केन्द्र व राज्य सरकार से रिहेब सेंटर निर्माण के संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के भी संबंधित को निर्देशित किया गया। उन्होने कहा कि इंदौर में जिला व निगम प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे भिक्षावृत्ति उनमुलन अभियान व इंदौर शहर को भिक्षुक मुक्त शहर बनाने के लिये चलाये अभियान की सफलता व कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए, कहा कि इंदौर देश का पहला शहर होगा जो कि भिक्षुक मुक्त शहर होगा। महापौर ने कहा कि अभियान के तहत ही चौराहे पर भिक्षावृत्ति करने वाले के लिये इंदौर के चौराहे पर पदस्थ ट्रैफिक मित्र भी उन्हे समझाइश देगे व विभाग को सूचित करेगे, ताकि इंदौर शीघ्र ही भिक्षुक मुक्त शहर बने। कलेक्टर व आयुक्त द्वारा भिक्षावृत्ति उन्मुलन अभियान के तहत किये गये कार्यो के पश्चात भी इंदौर शहर में शेष रहे भिक्षुको के उन्मुलन हेतु रेस्क्यु अभियान को जारी रखते हुए, भिक्षुको को रोजगार से जोडने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर प्रधानंमंत्री आवास योजना 2.0 की नवीन साईड भूरी टेकरी स्थित अरावली परिसर, सिलिकॉन सिटी राउ स्थित पलाश परिसर, तेजपुर गडबडी के पास स्थित फलबाग तथा नायता मुंडला स्थित कावेरी परिसर का भी विस्तार से प्रेजेंटेशन देखा गया।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *