विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत विधिक सेवा के बारे में जानकारी और जिम्मेदारियों का बोध कराने के लिये चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगता का आयोजन शासकीय अहिल्याश्रम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 में किया गया। प्राचार्य श्री दीपक हलवे ने बताया कि जिला विधिक सेवा द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्राओं ने बहुरंगों का उपयोग कर दर्शनीय एवं नयनाभिराम चित्रों और स्लोगनों के पोस्टर बनाये। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम रिया हरिओम नागौरी, द्वितीय निकिता रामकुमार गरोठिया एवं तृतीय नीलू बालमुकुंद सुमन रहे, उन्हें पुरस्कृत किया गया। सांत्वना पुरस्कार दीया सुनील वडनेरे को प्रदान किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में करिश्मा मोनू केवट को प्रथम, महक राजेश जयसवाल को द्वितीय एवं योगिता रिंकू लोदवाल को तृतीय पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता की निर्णायक स्मिता जैन, शीपांगी जोशी और छाया पाटिल एवं सुषमा राठौर थीं। कार्यक्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी श्री पूनमचंद परमार भी उपस्थित थे।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/ kampungbet https://polreskedirikota.id/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *