स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा 14 जनवरी को इंदौर में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय अनुगूँज-2024 अंतर्गत लगभग 300 विद्यार्थियों द्वारा शिक्षा और कला का संगम प्रदर्शित करने हेतु विभिन्न विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग इंदौर श्री अरविन्द सिंह ने बताया कि देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी को बनाया गया है और आज इस सम्बन्ध में कार्यक्रम हेतु गठित समितियों के प्रभारियों की बैठक ली गई और सौंपे गए दायित्व और आज तक संपन्न कार्य के आधार पर निर्देश दिए गए। बैठक में श्री एम एस निंगवाल प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, श्री नीरज गर्ग बी आर सी सी ,श्रीमती मनीषा पहाड़िया, श्री मनोज खोपकर, श्रीमती पंडित, श्रीमती सुनयना शर्मा, श्रीमती केदारे, श्रीमती मीणा शेंडगे और श्री दिनेश परमार उपस्थित रहे।
kampungbet https://polreskedirikota.id/