मैंगो जत्रा में आएंगे विशिष्ट हापुस किस्म के आम

मराठी सोशल ग्रुप ट्र्स्ट का सालाना आयोजन मेंगो जत्रा का बारहवां संस्करण 9 से 11 मई तक ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज इंदौर पर सुबह 9 से रात्रि 10 तक आयोजित किया जाएगा। इंदौरी तीन दिन तक हापुस आम की विभिन्न किस्म का स्वाद चख सकेंगे। ग्रुप के सुधीर दांडेकर, राजेश शाह ने बताया कि मेंगो जत्रा में करीब 23 से अधिक आम उत्पादक हिस्सा लेंगें। इस बार भी कृषक बढ़ चढ़ कर मेंगो जत्रा में हिस्सा लेने के लिए पहुँच रहे हैं। 2013 में मात्र 5 कृषकों से प्रारम्भ हुए मेंगो जत्रा के इस बारहवें संस्करण में 23 से अधिक कृषक हिस्सा ले रहे हैं। और भी कृषक इसमें बुकिंग के लिए दिलचस्पी ले रहे है। मेंगो जत्रा में रत्नागिरी, देवगढ़ (कोंकण) के आम उत्पादक (कृषक) वहां के विशिष्ट हापूस आम और अन्य उत्पाद लेकर सीधे ग्राहक को विक्रय करते हैं। इसलिए मेंगो जत्रा सीधे उत्पादक से ग्राहक तक का उद्देश्य सार्थक करता है। श्रीमती तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि मराठी व्यंजन एव इंदौरी चाट चौपाटी का भी मेंगो जत्रा में समावेश किया गया है। मराठी व्यंजनों में जैसे झूणका भाकर ठेचा, अप्पे, श्रीखंड पूरी, मेंगो मस्तानी, अनारसे आदि उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा इंदौरी चाट चौपाटी में विभिन्न आइटम उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com