हुकुमचंद मिल मामले में महापौर की पहल, 4 दिसंबर को एमआईसी की बैठक

हुकुमचंद मिल मामले में हाई कोर्ट के आदेश पर सरकार द्वारा बैंक में 425.89 करोड़ की राशि जमा करने के बाद बकाया राशि जल्द मजदूरी को मिल सके इस दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एक और सराहनीय पहल करते हुए विधान सभा चुनाव के नतीजे आने के तत्काल बाद दूसरे दिन 4 दिसंबर को एमआईसी की बैठक बुला ली है और 5 दिसंबर को परिषद की बैठक बुलाई जा रही है ताकि मजदूरों को भुगतान संबंधी प्रक्रिया पूर्ण हो सके। उल्लेखनीय है कि महापौर बनने के बाद से ही श्री भार्गव हुकुमचंद मिल मजदूरों के कई दशक से बकाया राशि मिल सके इसके लिए सतत प्रयत्नशील थे और उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुकरणीय मदद से नगर निगम और हाउसिंग बोर्ड के साथ मिलकर प्रोजेक्ट बनवाया और यह प्रस्ताव हाई कोर्ट से मंजूर होने के बाद बकाया राशि बैंक में जमा भी हो गई। अब यह राशि जल्द से जल्द मजदूरी को मिल सके, इसके लिए उनके द्वारा अथक प्रयास किए जा रहे हैं।

kampungbet https://ijins.umsida.ac.id/data/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *